नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- जन्माष्टमी पर आप भी पहली बार लड्डू गोपाल को घर लाए हैं, तो अब इनकी रोजाना की पूजा से लेकर सेवा का विशेष ध्यान रखना होगा। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को घरों में परिवार के छोटे और लाड़ले सदस्य की तरह रखा जाता है। इनकी सेवा भी बाल भाव और प्रेम से की जाती है। घर में लड्डू गोपाल को स्थापित करने के बाद रोजाना सफाई, स्नान, वस्त्र और भोग का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।बाल भाव से सेवा करें लड्डू गोपाल को बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण माना जाता है। इसलिए पूजा में एकदम छोटे बच्चे से लगाव की तरह अपनापन होना चाहिए। लड्डू गोपाल से बात करते हुए, कपड़े पहनाते हुए और भोग लगाते हुए वही भाव रखें, जो छोटे बच्चे की देखभाल में होता है। इनकी सेवा से जुड़े कोई भी काम जल्दबाजी के बजाय थोड़ा समय निकालकर ...