बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को क्षेत्र के विद्यालयों में हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसरों में मटकी सज्जा, मटकी फोड़, राधा-कृष्ण रूप सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार जैन, प्रबंधक सुनील कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधक अजय कुमार जैन तथा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थियों ने मटकी फोड़, मटकी सज्जा, कान्हा की बांसुरी और सिंहासन सजाने जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मनमोहा न्यू लैंसर्...