नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- हर कृष्णभक्त को जन्माष्टमी का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। यानी ये प्यारे कान्हा के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हर घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, जिन्हें भोग स्वरूप भगवान को अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कान्हा का सबसे मनपसंद भोग क्या है? इस बारे में वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है। महाराज ही बताते हैं कि अगर जन्माष्टमी के दिन अगर भक्ति भावना के साथ लड्डू गोपाल को उनका मनपसंद भोग लगाया जाए, तो भगवान प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं -ये दो भोग हैं कान्हा को अत्यंत प्रिय प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण को 2 चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए। माखन और चावल...