मथुरा, सितम्बर 3 -- रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-मथुरा- जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। जयपुर-मथुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 5 सितंबर तक (3 ट्रिप) जयपुर से 13 बजे रवाना होकर 18.50 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 5 सितंबर तक (3 ट्रिप) मथुरा से 20 बजे रवाना होकर रात्रि 02.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग व गोवर्धन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे। यह भी पढ़ें- लालकुंआ-साबरमती-लालकुंआ विशेष ट्रेन 13 फेरों के लिए शुरू यह भी पढ़...