जन्माष्टमी चार को, कलहंस पुष्प बंगले में विराजेंगे केशवदेव
मथुरा, अगस्त 30 -- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी 4 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्री कृष्ण इस दिन पंचरत्नी पोशाक धारण करेंगे। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुये श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान श्रीकेशवदेव, मां योगमाया, गर्भ-गृह, श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशिष्ट पूजन, सहस्त्रार्चन, जन्माभिषेक एवं आरती के दिव्य दर्शन और आयोजन होंगे। जन्मभूमि के विशाल मंदिर परिसर के स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.