जन्माष्टमी को लेकर पुवायां में यात्रा मार्ग का निरीक्षण
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना पुवायां परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक, धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मंदिरों में होने वाली भीड़, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रस्तावित यात्राओं की जानकारी ली गई। इसके बाद एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे और सीओ प्रवीण मलिक ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। पुलिस बल को पर्याप्त तैनाती और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: जन्माष्टमी में मेले का भव्य आयोजन, मांगी मन्नतें होती है पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.