जन्माष्टमी को लेकर जेके मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी
कानपुर, अगस्त 31 -- कानपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार पर जेके मंदिर में श्रद्धालुओं की आने वाली संभावित भीड़ को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू की। सोमवार को डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था देखी। साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति परखी। वहीं उन्होंने निर्देश दिया कि जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कमी नहीं हो। साथ ही भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रवेश और निकास द्वारों को व्यवस्थित रखने व श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे हों। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: श्रीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.