नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Rashifal Janmashtami Horoscope 2026, जन्माष्टमी का राशिफल : इस साल शुक्रवार के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी से कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है। जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही गुरु कर्क राशि में रहकर हंस राजयोग भी बना रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 सितंबर के दिन कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। शुक्र अपनी राशि तुला में रहकर मालव्य राजयोग बनाएंगे। सूर्य और बुध सिंह राशि में रहकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। मंगल मिथुन राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ग्रह- नक्षत्र के शुभ संयोग से कौन सी राशियां धनवान बन सकती है-जन...