जन्माष्टमी के आसपास फिर गरजेंगे-बरसेंगे काले मेघ
वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी। सावन पूर्णिमा को मानसूनी बादलों ने ब्रेक ले लिया। कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबादी को छोड़ दें तो शुक्रवार को पूरा दिन धूपछांव और उमस भरी गर्मी के बीच बीता। बादल भादों के पहले हफ्ते में ही यानी 31 अगस्त से फिर जमेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसूनी बारिश एक सितंबर से चार सितंबर के बीच होगी। दो और तीन सितंबर को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग एवं मौसम से जुड़ी दूसरी वेबसाइट के पूर्वानुमान को आधार मानें तो इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सूखा नहीं बीतेगी। तीन एवं चार सितंबर को काले मेघ जमकर बरस सकते हैं। जन्माष्टमी 4 सितंबर को है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक चार के बाद मानसूनी बादल सात सितंबर से बरसने के मूड में दिखेंगे। बहरहाल, शुक्रवार दोपहर 10 बजे के बाद धूप निकली तो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.