जन्माष्टमी की रात क्यों खुला रखते हैं घर का दरवाजा? जानें धार्मिक कारण
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- आज 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। घर-घर में कान्हा की झांकी सजी है, नए वस्त्र और भोग की तैयारी हो रही है। आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्म का समय माना जाता है। पूजा के बाद कई लोग मंदिर के पट और घर का मुख्य द्वार कुछ देर खुला रखते हैं। यह परंपरा सिर्फ आदत नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता से जुड़ी हुई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।कंस के कारागार में हुआ दिव्य चमत्कार पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के उस कारागार में हुआ था, जहां कंस ने देवकी और वसुदेव को कैद कर रखा था। जेल मजबूत तालों और कड़ी सुरक्षा से घिरी थी। फिर भी आधी रात को जब बालक का जन्म हुआ, तो एक अद्भुत घटना घटी। भगवान की माया से ताले अपने आप टूट गए और सारे द्वार खुल गए। इस चमत्कार के कारण वसुदेव नन्हे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.