जन्माष्टमी का सच्चा आनंद
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मधुर छवियां हमारे मन में जाग उठती हैं- माखन चुराते कन्हैया, बांसुरी बजाते श्याम, ग्वाल-बालों के साथ खेलते नंदलाल और यशोदा मैया को मोहित करते बाल गोपाल। किंतु यही श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जीवन का अत्यंत गहन दर्शन भी देते हैं। उनकी बाल लीलाओं की सरलता और गीता के ज्ञान की गंभीरता मिलकर भगवान के पूर्ण स्वरूप को प्रकट करती हैं। कृष्ण का जन्म कारागार में होता है। बाहर अंधकार है, भीतर बंधन है और चारों ओर भय है, पर उसी अंधकार में कृष्ण का प्राकट्य होता है। यह प्रसंग प्रतीकात्मक रूप से बहुत कुछ कहता है। मनुष्य के भीतर जब भय, अहंकार, लोभ और मोह का अंधकार बढ़ जाता है, तब उसे कृष्ण-चेतना की आवश्यकता होती है। जन्माष्टमी इसलिए केवल यह स्मरण करने का पर्व नहीं कि हजारों वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.