वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महामना की बगिया में नंदलाल के झूलनोत्सव की धूम रही। छात्रावासों, संकायों और महिला महाविद्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुरूप श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत मालवीय भवन से हुई, जहां पूजन-अर्चन, श्रीकृष्ण कथा-प्रवचन और झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। मालवीय भवन में आयोजित मुख्य पूजन कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। मानित निदेशक प्रो. पतंजलि मिश्र ने अध्यक्षता की। भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह को पालने में विराजमान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा श्रीकृष्ण पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद श्रीकृष्ण कथा-प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और उनके संदेश पर प्रकाश डाला गया। इस...