वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस वर्ष दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन परिसर में 04 सितंबर की रात रजत जैसे दिखने वाले द्रव्य से कान्हा का महाभिषेक किया जाएगा। यह रजत द्रव्य 51 प्रकार के द्रव्यों को मिलाकर तैयार किया गया है। इसमें गंगाजल, दही, दूध, फल और फूलों के रस भी तय मात्रा में मिलाए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को इस्कॉन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास, मुरारी गुप्त दास, रसिक गोविंद दास, धवलकृष्ण दास और रामकेशव दास ने दी। आयोजकों ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 2 सितंबर को श्रीकृष्ण लीला पर प्रवचन से हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्वतंत्रता भवन में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन प्रवचन सत्र का आयोजन तीन सितंबर को भी होगा। 4 को भक्त मंडलियां संकीर्तन करेंगी। यह संकीर...