जन्मांध नवजात को ट्रेन में छोड़ चली गई मां
बहराइच, मई 23 -- बहराइच / मिहीपुरवा, संवाददाता। नानपारा मैलानी रेलवे प्रखंड के मिहीपुरवा रेलवे स्टेशन पर नानपारा से चलकर मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन के एक कंपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक नवजात लावारिश हालत में सोता मिला। जीआरपी कांस्टेबल गर्वित कुमार की काफी पड़ताल पर वारिश न मिलने पर उसने अधिकारियों को अवगत कराया। मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे सीडब्ल्यूसी कोर्ट ले जाने को कहा। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन सतीश कुमार मेडिकल कालेज पहुंचे। बालक को एनएसयू वार्ड में रखा गया है। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने बताया कि मेडिकल कालेज में एनएसयू वार्ड प्रभारी डा. असद खान ने बताया कि लगभग एक माह आयु का नवजात जन्म से दोनों आंख से जन्मांध है। सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस शिशु के पाए जाने की सूचना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की ओर से बाल कल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.