जन्मस्थान के निकट कचरे के ढेर में लगी आग
मथुरा, मई 14 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट गुरुवार की दोपहर आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। आग खाली पड़े प्लाट के कचरे के ढेर में लगी थी। जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जन्मस्थान के गोविन्द नगर की ओर वाले गेट के निकट अचानक से धुएं का गुबार उठता देख लोगों में हड़कम्प मच गया। आग समीप में खाली पड़े प्लाट के कचरे के ढेर में लगी थी। जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात दमकलकर्मियों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया। बताया जाता है कि किसी ने कचरे के ढेर पर जलती हुई बीड़ी सिगरेट आदि डाल दी होगी। जिससे उसमें आग लग गई। फायर कन्ट्रोल रूम ने बताया कि जन्मस्थान के निकट खाली प्लाट में पड़े कचरे के ढेर में आग लगी थी, जिसे जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात दमकलकर्मियों ने तुरंत ही बुझा दिया। आग से किसी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.