कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- विश्व प्रसिद्ध संत बाबा मलूक दास की 453वीं जयंती आज उनकी जन्मस्थली कड़ा धाम स्थित मलूक साधना आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। जयंती को लेकर आश्रम में दो दिन पूर्व से ही तैयारियां जोरों पर रहीं। रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक सजावट से पूरे परिसर को चमकाया जा रहा है। आश्रम के पुजारी शिवाकांत पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा बाबा मलूकदास के मूर्ति स्थल, गद्दी स्थल, ध्यान योग गुफा और पवित्र समाधि स्थल का विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आश्रम को सुंदर झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जयंती के अवसर पर आश्रम परिसर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर रहेगा। दिल्ली निवासी बाबा की अनन्य शिष्या रेनू सेठी ने बताया की कड़ाधाम में जन्मे विश्व प्रसिद्ध संत बाबा मलूकदास ने आश्रम स्थित ध्यान योग गुफा में साधना क...