जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होने को 11 सदस्यीय दल नई दिल्ली रवाना
बलरामपुर, अक्टूबर 31 -- पचपेड़वा, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी तथा अखंड दीप प्राकट्य के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शांतिकुंज की ओर से आयोजित समारोहों की श्रृंखला के द्वितीय चरण का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश के करीब 24 हजार सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी किया जाएगा। समारोह के प्रथम दिन का शुभारंभ मंगलध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस दौरान परिजनों ने सामूहिक प्रार्थना, आरती और ध्यान-साधना में भाग लिया। इसके बाद अमृतवाणी के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के विचारों का श्रवण किया। समारोह में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.