जन्मशताब्दी वर्ष पर डोमचांच में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ
कोडरमा, जुलाई 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री चेतना केंद्र, डोमचांच में आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश एवं चेतना शोभायात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर तथा हाथों में धर्मध्वज, मशाल, वेद, पौधे और प्रेरक संदेशों की तख्तियां लेकर नगर भ्रमण किया। गायत्री महामंत्र, जयघोष और प्रेरक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने देवकन्याओं के सिर पर कलश एवं वेद स्थापित कर किया। उन्होंने कहा कि वंदनीया माताजी का जीवन सेवा, साधना, संस्कार और नारी जागरण का प्रेरणास्रोत रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.