जन्मदिन से पहले 5 वर्षीय बच्ची की रिम्स में सफल ओपन हार्ट सर्जरी
रांची, मई 31 -- रांची, संवाददाता। रिम्स के कार्डियोथोरेसिक विभाग के चिकित्सकों ने 5 वर्षीय बच्ची की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर जन्मदिन से पहले उसे नई जिंदगी दी। जन्म से ही हृदय में छेद की समस्या से जूझ रही बच्ची का आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क उपचार हुआ। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को लंबे समय से सांस फूलने, निमोनिया होने, दिल की धड़कन तेज रहने व वजन नहीं बढ़ने की परेशानी थी। इकोकार्डियोग्राफी और कार्डियक सीटी स्कैन के जरिये जांच की गई तो हृदय में छेद की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने सर्जरी कर छेद को बंद कर दिया। स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल में ही 28 मई को बच्ची का जन्मदिन भी मनाया गया। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. राकेश चौधरी ने किया। कार्डियक एनेस्थीसिया टीम में प्रो. डॉ. शिव प्रिये और डॉ. मुकेश कुमार की भूमिका रही। सफल इलाज के बाद बच्ची के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.