हाथरस, जून 27 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट निवासी छात्र की लखनऊ में हॉस्टल से पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने लखनऊ पहुंचकर कोचिंग सेंटर संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि छात्र की जान कोचिंग सेंटर संचालकों की लापरवाही से गई है। बेटा पहली मंजिल पर रहता था। वह 5वीं मंजिल पर कैसे गया? बेटा काफी देर तक तड़पता पड़ा रहा लेकिन कोई नहीं पहुंचा।मुरसान गेट निवासी रोहित शर्मा 16 पुत्र पुत्र हरीश शर्मा परिवार में पिता के अलावा मां लीना, भाई हर्ष और बहन हर्षिता हैं। पिता हरीश कासगंज में विकास भवन में सहायक लेखा अधिकारी पद पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- जन्मदिन से तीन दिन पहले हाथरस के छात्र की लखनऊ में मौत रोहित लखनऊ में ही होस्टल में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। एक जुलाई को रोहित का जन्मदिन ह...