जन्मदिन समारोह में गए छात्र का खून से लथपथ शव तालाब में मिला
गोंडा, मार्च 25 -- तरबगंज, संवाददाता। जन्मदिन में जाने के लिए कहकर मंगलवार रात निकला युवक अपने घर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह घर से दो किमी दूर स्थित एक सूखे तालाब में उसका शव खून से लथपथ मिला। छात्र के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है। बनियन पुरवा विशुनपुर निवासी हाईस्कूल का छात्र साहिल (19) पुत्र रोजअली मंगलवार रात को एक जन्मदिन समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन साहिल रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर रोहुआ गांव के एक सूखे तालाब में उसका खून से लथपथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.