फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- जहानगंज। जन्मदिन मनाकर लौटे एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने निशान लिये। गढ़ाखेरा गांव निवासी 25 वर्षीय सुधांशु रविवार को मेहंदिया गांव में अपने साढ़ू विनोद के घर उनकी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। साथ में पत्नी भी गई थी। जन्मदिन मनाने के बाद सुधांशु रात 9 बजे के करीब घर वापस आ गये। जबकि उसकी पत्नी वहीं पर रुक गयीं। रात में वह अपने कमरे में सोने चले गये और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह जब सुधांशु कमरे से बाहर नहीं निकले तो ऐसे में पिता रामरतन ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि सुधांशु फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.