बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । कैंट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्रों पर हमला कर दिया गया। जन्मदिन की पार्टी से युवक लौट रहा था। पीड़ित आकिब अली ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आकिब अली ने पुलिस को बताया, 30 मार्च को उसके छोटे भाई जाने अली का जन्मदिन था। रात को वह भाई और उसके दोस्त फैजान के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में ठिरिया बागों के पास फुफेरे भाई वकीलउद्दीन और अकीलउददीन निवासी मनपुरिया दलेल बिथरी चैनुपर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं अगले दिन रात को वकीलउददीन घर आ धमके। जाने अली को फिर पीटने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वह और पिता रियासत बीच बचाव को आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आकिब अ...