जन्मदिन पार्टी से लौट रहा युवक पिस्टल संग गिरफ्तार
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, संवाददाता। गुडंबा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर .32 बोर की पिस्टल बरामद की है। आरोपी जन्मदिन की एक पार्टी मनाकर घर की ओर लौट रहा था। तभी गुडंबा के दरोगा संदीप सिंह गौर ने चेकिंग के दौरान गुडंबा के बसहा गांव निवासी राजू उर्फ काजू को गिरफ्तार किया है। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि राजू के पास से .32 बोर पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला है। आरोपी राजू को पकड़ने वालों में दरोगा संदीप सिंह गौर व अतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक व सूर्य प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.