लोहरदगा, अप्रैल 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया एक किशोर चार दिन बाद मृत अवस्था में कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा गगया निवासी 14 वर्षीय सूरज लोहरा, पिता हिंदू लोहरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज हाल के दिनों में लोहरदगा शहर के राजा बंगला इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार 21 अप्रैल को वह सोबरन टोली में अपने दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी में गया था, जिसके बाद से ही वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज शनिवार सुबह को परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि एक किशोर का शव कुएं में मिला है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूरज लोहरा के रूप में की। घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.