समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में बीती रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब के नशे में डीजे की धून पर बीच सड़क पर हंगामा कर रहे 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। मेडिकल जांच में इनमें से 9 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वहीं दो लोगों के शराब नहीं पीने की पुष्टि होने पर उनसे बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दादपुर निवासी गुड्डू कुमार के बेटे का जन्मदिन समारोह आयोजित था। देर रात भोजन के बाद गुड्डू और उसके दोस्तों ने शराब का सेवन कर तेज आवाज में डीजे बजाकर करीब दो बजे रात में डांस और हंगामा करना शुरू कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को घेरकर हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.