नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। देवटा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। रविवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवटा गांव निवासी जगतपाल भाटी ने बताया कि उनके बेटे मयंक का शनिवार रात जन्मदिन था। घर पर परिवार और परिचितों के बीच पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरे युवकों ने मयंक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डिलीवरी ब्वॉय को रंजिशन घेरकर पीटा विरोध करने पर एक आरोपी ने मयंक पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गनीमत रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण बाहर न...