बदायूं, मार्च 3 -- मूसाझाग। जन्मदिन की पार्टी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर दंपति को घायल किया गया, जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर के रहने वाले छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को उनके घर जन्मदिन की पार्टी आयोजित थी, जिसमें रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात करीब 10 बजे दावत के दौरान किसी के 30 रुपये जमीन पर गिर गए। इसी बीच गांव का रामदास वहां पहुंचा और आरोप लगाया कि रुपए टोटका करके डाले गए हैं। छोटेलाल ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि रुपए उठाए जा रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं किया गया है। आरोप है कि इसी बात पर रामदास के साथ सचिन कुमार और विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.