नोएडा, मई 4 -- दनकौर, संवाददाता। पुलिस ने देवटा गांव में जन्मदिन पार्टी में युवक पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। देवटा गांव के जगतपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे मयंक का शनिवार रात जन्मदिन था। परिवार और परिचित लोग घर पर मौजूद थे। इसी दौरान हापुड़ निवासी अरुण नागर अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। कुछ ही देर में कहासुनी के बाद आरोपी पक्ष ने जन्मदिन समारोह में फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पार्टी में युवक पर चलाई गोली, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...