मेरठ, मई 1 -- मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई में गुरुवार रात जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। देखते ही देखते पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोहल्ला तिहाई निवासी विपिन के यहां दो दिन पहले बेटी का जन्म हुआ था। इसी खुशी में गुरुवार रात घर पर छोटी सी पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया कि कहासुनी बढ़ने पर विपिन ने विरोध किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव भी किया। इस घटना में विपिन, उसकी मां तथा बीच-बचाव करने आई एक महिला भारती घायल हो गईं। घटना के बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.