मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित रेस्टोरेंट में जन्म दिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित नर्सिंग छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती और एक युवक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मझोला थाना के लाइनपार क्षेत्र में निवासी 17 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अप्रैल को उसकी ममेरी बहन का जन्मदिन था। उसने रामगंगा विहार स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी दी थी। छात्रा के अनुसार वह अपने भाई के साथ पार्टी में शामिल होने गई थी। उस पार्टी में उसकी ममेरी बहन का लाइनपार शंकर नगर निवासी दोस्त हर्षित, एक युवती प्रिया और एक अन्य युवक भी आए थे। पीड़िता के अनुसार रात करीब 11 बजे हर्षित, प्रिया और उनके साथ आए युवक ने कमेंट...