जन्मदिन पर याद किए गए शहीद सूरज बली
रायबरेली, जून 6 -- रायबरेली, संवाददाता। राजनीति विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान की ओर से शहीद सूरज बली 'नादिरा' को उनके जन्म दिवस पर याद किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राम बहादुर वर्मा ने कहा कि क्रांतिकारी आंदोलन में हथियार संग्रह के लिए 16 वर्षीय नादिरा ने अपने एक साथी के साथ 1943 में हथियार संग्रह के लिए धन एकत्रित करने हेतु कानपुर के जनरल पोस्ट ऑफिस पर दिनदहाड़े धावा बोल दिया था। उन्होंने एक लाख छत्तीस हजार रुपये पर कब्जा कर लिया, परंतु भागते समय सशस्त्र पुलिस बल के आ जाने के कारण वह गिरफ्तार हो गये। उन्हें 10 वर्ष की सजा दे दी गई । जेल में उनके ऊपर असहनीय अत्याचार किए गए। जिसके फलस्वरुप फरवरी 1947 को जेल में उन्होंने दम तोड़ दिया।संस्थान के महामंत्री डॉक्टर बृजकिशोर ने कहा कि के डलमऊ निवासी सूरज बली यादव फतेहपुर के सेंट्रल जेल में शही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.