सहारनपुर, जनवरी 15 -- बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं चार बार की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने बहन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल के तीनों जिलों के पार्टी नेता व कार्यकर्ता सहारनपुर में जुटे और बहनजी को पांचवीं बार सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मल्हीपुर रोड पर रामनगर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नोएडा से आए मुख्य अतिथि व मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर विजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने की और संचालन सरफराज राइन ने किया। कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब को देखकर गदगद पदाधिकारियों ने 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मंडल मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.