फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस दौरान उन्होंने निगम परिसर में पौधारोपण लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर समाज को सकारात्मक संदेश दें। यह भी पढ़ें- मिसाल: बेटी के जन्म की खुशी पर कोढ़ा के मकईपुर में आम का प...