सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह 'बंटी' का जन्मदिन भीखीपुर स्थित आवास पर मनाया गया। बधाई देने के लिए जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाएं भेंट कर शुभकामनाएं दीं और केक काटकर खुशी जाहिर की। जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह 'बंटी' सीएचसी दोस्तपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत यादव, डॉ. आज्ञाराम यादव, डॉ. राहुल पांडेय, फार्मासिस्ट वेद सिंह, सिवेक सिंह, अजय सोनी, आशुतोष सिंह, चंदन सिंह, राकेश पांडेय (गुड्डू) और सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य है और वे क्षेत्र की जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

हिंदी हिन्द...