मिर्जापुर, दिसम्बर 26 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज में गुरुवार शाम हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद यहां मातम छा गया। हादसे के शिकार 22 वर्षीय रवि शर्मा का 25 दिसंबर (गुरुवार) को जन्मदिन था। उसके भाई मनीष शर्मा की भी जान चली गई। दोनों भाइयों की मौत से उनके घर का चिराग बुझ गया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजन राबर्ट्सगंज रवाना हो गए। राजगढ़ गांव निवासी रमेश मौर्या परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। वह मंगलवार को घर आये थे। रमेश शर्मा का छोटा बेटा 19 वर्षीय मनीष अपनी ननिहाल कुसुम्हा गांव में रहता था। उसे लेने गुरुवार सुबह रवि अपने दोस्त 21 वर्षीय अविनाश और 20 वर्षीय शुभम के साथ वहां पहुंचा। शाम को चारों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। राबर्ट्सगंज में अक्छवा गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। परिणामत: दोनों सगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.