हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस के सादाबाद के गांव मडनई निवासी युवती गई थी परिवार के सदस्यों के साथ गोताखोरों से कराई जा रही तलाश, देर रात तक नहीं मिल सकी सफलतासादाबाद। जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई 20 वर्षीय छात्रा नरौरा राजघाट पर नहाते समय तेज बहाव के चलते डूब गई।सादाबाद क्षेत्र के गांव मढनई निवासी जालंधर सिंह की पुत्री आरती, एसएससी की तैयारी कर रही थी, अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आकर अचानक डूब गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डुबकी लगाने के दौरान युवती संतुलन खो बैठी और देखते ही देखते पानी में समा गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह आंखों से ओझल हो चुकी थी।सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.