जन्मदिन पर किया रक्तदान
फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने रक्तदान करने के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया। प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रयागराज में तैनात पुलिस कर्मी निशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर 14वीं बार रक्तदान किया। साथ फतेहपुर के मूल निवासी एवं बिहार के बेगूसराय में तैनात शिक्षक आयुष्मान सहित आशीष ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को संस्था की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर अमन यादव, अनामिका पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.