मेरठ, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र में शनिवार को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक को उसके साथी तत्काल थाने लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। विनय उर्फ विजय ने चीकू धामा निवासी निलोहा को फोन कर अपने जन्मदिन की पार्टी का हवाला देते हुए शनिवार सुबह से कई बार बुलाया और दोस्तों के साथ आने का आग्रह किया। लगभग शाम करीब 8:30 बजे निखिल पुत्र अनिल निवासी नगला हरेरू अपने मामा के लड़के दीपांशु तथा वंश पुत्र अशोक कुमार के साथ निलोहा जा रहे थे। बताया गया कि पिलोना पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि दो बाइकों पर चार युवक उनके पीछे पहुंचे और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने 'क्या मामला है' कहते हुए पूछताछ की, जिस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.