बलिया, दिसम्बर 7 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर तैनात महिला कर्मचारी पर रसड़ा कोतवाली पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है। उस पर जन्मतिथि में हेरफेर कर नौकरी करने का आरोप है। इसके पूर्व सीएमओ ने आरोपी नर्स को निलम्बित कर दिया था। सीएचसी रसड़ा के अधीक्षक डा. मनीष जायसवाल ने पुलिस को बताया है कि मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी (अमहरट) निवासी कुमुदलता राय उपचार कर्मी के पद पर तैनात हैं। जांच में पता चला कि उसने दो अलग-अलग वर्षो में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आरोप लगाया है कि तथ्यों को छिपाकर नौकरी प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अमारी (अमरहट) निवासी प्रभात राय ने 27 मार्च 2025 को शिकायती पत्र देकर कुमुदलता पर फर्जी तरीके से उम्र घटाकर दूसरी बार हासिल डिग्...