जन्मतिथि दर्ज करने में मनमानी नहीं, दस्तावेज जरूरी
बरेली, सितम्बर 2 -- यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के प्रथम प्रवेश और जन्मतिथि दर्ज करने को लेकर स्कूलों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश के समय जन्मतिथि केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही दर्ज की जाएगी। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव रेखा दिवाकर ने स्पष्ट किया है कि आरटीई अधिनियम-2009 के तहत कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित है। जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने पर अस्पताल या एएनएम का रिकॉर्ड, आंगनबाड़ी अभिलेख, ग्राम पंजी या माता-पिता/अभिभावक का शपथ-पत्र आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। परिषद ने कहा है कि कई मामलों में प्रवेश के समय छात्र की आयु निर्धारित मानक से कम पाई गई, जबकि प्रधानाध्यापक ने प्रवेश के आधारभूत अभिलेख का उल्लेख नहीं किया। यह भी पढ़ें- पहली कक्षा में तय होगी बच्चे की जन्मतिथि, आगे इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.