पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात 44 प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क उपचार कराया जा रहा है। अभी तक जिले इस योजना के तहत जन्म से दिल में छेद, बहरेपन व गूंगेपन की समस्या, क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पैलेट, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, हाइड्रोसिफेलस, कंजेनाइटल कैटरेक्ट, हार्ट डिजीज और क्लब फुट जैसी बीमारियों से ग्रसित 68 बच्चों की सर्जरी की गई है। सभी बच्चे स्वस्थ्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक जनपद में 68 बच्चों की निशुल्क सर्जरी कराई जा चुकी है। इनमें हृदय रोग से ग्रसित नौ बच्चों का सफल ऑपरेशन जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इसके अलावा जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लब फुट) से पीड़ित 25 बच्चों का उपचार जिला अस्पता...