सुल्तानपुर, मई 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाए जा रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों की पहचान कर उनका सफल उपचार कराया गया। कार्यक्रम के तहत टीम द्वारा परीक्षण के बाद बच्चों को लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाया गया, जिसके उपरांत अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल में उनकी निशुल्क सर्जरी कराई गई।बिरैतापाल्हिपुर निवासी विकास(13) पुत्र कालीदीन तथा बिन्दवन निवासी ऋषिका (11) पुत्री जितेंद्र जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थे। दोनों बच्चों की 19 अप्रैल को सफल सर्जरी हुई। उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है और परिजनों ने खुशी जताई है। इस पूरे अभियान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम का विशेष...