अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। सीएचसी लमगड़ा में कार्यरत आरबीएस की टीम ने अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में स्क्रीनिंग के समय तल्ला लमकोट गांव निवासी 12 वर्षीय करन बिष्ट में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि की थी। इसके बाद सरकार की अनुबंधित चंदन हॉस्पिटल में करन की सर्जरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क कराई गई। टीम में डॉ. दीपक सिंह, डॉ. नेहा मर्तोलिया, फार्मेसी अधिकारी गोविंद कुंजवाल थे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...