रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 10 अप्रैल से शुरू हुआ। शिविर 11 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन 170 बच्चों का पंजीकरण किया गया। इसमें 146 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 59 बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया। इन बच्चों को कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल भेजा जाएगा। शेष बच्चों की जांच प्रक्रिया जारी है। शिविर में अमृता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अस्पताल में रहने-खाने को मिलेगी सुविधाराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि कोच्चि भेजे जाने वाले बच्चों व परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.