मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में जन्मजात श्रवण बाधित बच्चों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। इसका निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिया है। बाल श्रवण योजना के तहत यह ब्योरा तैयार किया जाएगा। इस ब्योरे में जिलों को जन्मजात श्रवण बाधित बच्चों की उम्र एक अप्रैल 2026 के अनुसार, उनका लिंग, पिता नाम, संपर्क नंबर देना है।विभाग का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य जांच में जन्मजात श्रवण बाधित बच्चे की पहचान होती है। बच्चों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी बच्चों की जांच करेगा और कॉक्लियर इंप्लांट कराएगा। सभी बच्चों का ब्योरा 9 अप्रैल तक भेजने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.