फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों एवं जन्मजात विकारों से पीड़ित बच्चों को चिन्हित कर उनका निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक 24 जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों का सफल उपचार कराया जा चुका है। इनमें तीन बच्चों के जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लब फुट) का ऑपरेशन झांसी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। वहीं पांच बच्चों के क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पैलेट का सफल उपचार कानपुर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में कराया गया है। इसके अलावा 16 अन्य बच्चों का चिकित्सकीय प्रबंधन राममनोहर लोहिया चिकित्सालय म...