जन्मजात दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मुफ्त सर्जरी कराएगी झारखंड सरकार, कहां और कबसे होंगे ऑपरेशन?
बोकारो, जुलाई 19 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग कर जरूरतमंद बच्चों की कोच्चि स्थित विशेषज्ञ अस्पताल में नि:शुल्क सर्जरी कराई जाएगी।अब तक 120 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि शिविर में कोच्चि से आए विशेषज्ञ कार्डियक सर्जनों द्वारा बच्चों की जांच की जा रही है। अब तक लगभग 120 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है व जांच का कार्य जारी है। चिकित्सकीय जांच के आधार पर जिन बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता होगी, उन्हें उपचार के लिए चयनित किया जाएगा। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.