सराईकेला, सितम्बर 9 -- सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत स्थित आशा हॉस्टल में आगामी 13 सितंबर को निःशुल्क मेडिकल एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह शिविर जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, कटे मसूढ़ों और नाक की राइनो प्लास्टी (कटी या टेढ़ी नाक) से संबंधित मरीजों के लिए लगाया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय संस्था ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनके जीवन में नई मुस्कान बिखेरना है। आयोजकों के अनुसार, शिविर में नवजात शिशुओं से लेकर सभी उम्र के लोगों की निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।जांच यह भी पढ़ें- Kodarma News: रोटरी क्लब में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 25 से, जागरुकता व...