बहराइच, जून 19 -- रुपईडीहा, संवाददाता। ईओ, नगर पंचायत, लिपिक व अन्य कर्मचारियों के बीच रुपईडीहा नगर पंचायत में कोई तालमेल नहीं रह गया है। फलस्वरूप सभासदों द्वारा प्रमाणित पत्रों के जमा करने के बावजूद नगर पंचायत से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। वार्ड नं 6 जमुनहा के सभासद मनोज प्रजापति ने बताया कि बीते पांच छह महीनों से तीन मृत्यु व 12 जन्म पत्रों के अभिलेख नगर पंचायत में जमा किये। वार्ड नं 7 दशहरा बाग के सभासद ध्रुव राज वर्मा ने बताया कि तीन जन्म प्रमाण पत्र के अभिलेख नगर पंचायत में जमा किये। चार माह बीत जाने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बने। यह भी पढ़ें- महीनों से जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग सरस्वती नगर के सभासद रईस अहमद ने बताया कि सात मृत्यु व 20 जन्म प्रमाण पत्र मेरे वार्ड में लंबित हैं। अभी नही प्राप्त हुए। वार्ड ...